अपात्र महिलाओं की विधवा पेंशन जारी करने मामलें में जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई

इस खबर को शेयर करें

बाबू बर्खास्त डीपीओ, बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, 3 सचिव सस्पेंड


बरेली। जिले में 46 अपात्र महिलाओं को विधवा पेंशन देने के मामले में डीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सीडीओ की संस्तुति के बाद डीएम ने तत्कालीन प्रोबेशन अधिकारी, ब्लॉक के तत्कालीन और मौजूदा बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, तीन ग्राम सचिवों के निलंबन, डीपीओ कार्यालय के एक बाबू की बर्खास्तगी और ब्लॉक के एक बाबू की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की है। इससे विभाग में अफरा-तफरी मची हुई है।


रामनगर ब्लॉक के गांव गोठा खंडुआ में डेढ़ वर्ष पहले पति जीवित वाली 46 महिलाओं की विधवा पेंशन जारी कर दी गई। ब्लॉक स्तर से फर्जी सत्यापन के अलावा किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया। पूर्व ग्राम प्रधान सत्यपाल और मिथुन सिंह की शिकायत पर तत्कालीन डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने एसडीएम आंवला से जांच कराई। उन्होंने गांव में भौतिक व अभिलेखीय सत्यापन किया, जिसमें गड़बड़ी सामने आ गई।


महिलाओं के पति के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाए गए थे। एसडीएम ने रिपोर्ट में ग्राम प्रधान के पति, पंचायत सहायक के पति, दो दलालों व एक बाबू को दोषी पाया। उन्होंने सत्यापन नहीं करने पर जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मियों की भी लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति की, लेकिन सिर्फ चार गैर सरकारी लोगों के खिलाफ ही रिपोर्ट लिखाई गई। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट डीएम से मांगी गई थी। बीते दिनों दिशा की बैठक में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने प्रकरण को दोबारा उठा दिया। फिर डीएम ने नए सिरे से जांच के निर्देश दिए। सीडीओ जग प्रवेश ने जांच कर रिपोर्ट डीएम रविंद्र कुमार को सौंप दी।रामनगर ब्लाक में अपात्र महिलाओं को विधवा पेंशन दिए जाने की जांच सीडीओ ने की है।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है, उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दे दिए है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की कार्रवाई को देखते हुए लग रहा अब जिले में कोई अधिकारी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई कर रहा है।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

कोटद्वार PG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: मनीष नेगी अध्यक्ष निर्वाचित, ABVP के खाते में उपाध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद

कोटद्वार, 29 सितंबर 2026।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (PG College) कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर मनीष नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!