कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026

किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को सुरक्षा बलों ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव के समीप कोयना नदी किनारे जमीन में छिपाकर रखे गए दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन बरामद कर निष्क्रिय कर दिए।जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन, छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार एवं झारखंड पुलिस के जवान संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पगडंडी रास्ते के ऊंचे स्थान पर जमीन के अंदर छिपाए गए दोनों विस्फोटकों का पता चला।

17 नक्सलियों के मुठभेड़ स्थल से दो किलोमीटर दूर बरामदगी

इस बरामदगी का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि जिस स्थान से IED बरामद हुए हैं, वहां से महज डेढ़ से दो किलोमीटर दूर कुछ महीने पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी अनल दा, 50 लाख के इनामी अनमोल दा समेत कुल 17 नक्सली मारे गए थे। घटनास्थल से बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए थे।

सारंडा में नक्सली गतिविधियां कमजोर पड़ने के बावजूद पुराने IED और लैंडमाइन अब भी सुरक्षा बलों एवं ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। जंगल के रास्तों में छिपे विस्फोटकों को खोजकर निष्क्रिय करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम , नोवामुण्डी 27/10/2026 नोवामुंडी (पश्चिमी सिंहभूम): स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II के तहत मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!