चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा 27/10/2026

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित गीतिलिपी चौक में शंकराचार्य मोटर्स (टाटा मोटर्स डीलरशिप) के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने शोरूम प्रबंधन पर गाड़ी खरीदने के लिए लाखों रुपये एडवांस लेने के बावजूद वाहन उपलब्ध नहीं कराने और राशि वापस नहीं करने का आरोप लगाया है।माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में दर्जनों कथित पीड़ित ग्रामीणों ने शोरूम के सामने धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां थीं। इन पर एडवांस राशि लेकर गाड़ी नहीं देने और ग्राहकों का पैसा वापस करने जैसी मांगें लिखी थीं।

महीनों से परेशान होने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने गाड़ी खरीदने के लिए एडवांस राशि जमा की थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें वाहन नहीं मिला है। आरोप है कि कभी कागजी प्रक्रिया तो कभी वाहन उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें टाल दिया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों ने कर्ज लेकर वाहन खरीदने के लिए पैसे जमा किए थे, जिससे उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ गई है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने, उनकी जमा राशि वापस दिलाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।फिलहाल, शोरूम प्रबंधन का पक्ष और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है। मामले में शोरूम प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!