मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026

मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष बैठक एवं चौपाल का आयोजन किया गया। हाजरा कंपाउंड में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम गोप ने की।बैठक को संबोधित करते हुए सीताराम गोप ने देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा करना आज बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति लोगों में समझ विकसित करने की आवश्यकता है।बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार करने के साथ आगामी कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। चौपाल के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता सोमा लुगुन, सुलेमान जोजो, पंचदेव चौधरी, बागी चैंपिया, मोहन सुरीन, बंदे कश्यप, मनोज अब्राहम पूर्ति, रतन टोपनो, धनेश्वर महतो और बिजेंदर चैंपिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम , नोवामुण्डी 27/10/2026 नोवामुंडी (पश्चिमी सिंहभूम): स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II के तहत मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!