जिला अस्पताल पौड़ी में हुआ रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान…

इस खबर को शेयर करें

रेडक्रॉस सोसाइटी एवं प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला अस्पताल पौड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली और कुल 16 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव केशर सिंह असवाल ने बताया कि समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से समय-समय पर इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का कार्य करता है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि लोग हमेशा से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में आगे रहते आए हैं।

उन्होंने कहा कि रक्त की कमी के कारण कई बार गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रक्तदान करने वाले लोग किसी का जीवन बचाने का पुण्य कार्य करते हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों में भाग लें और समाज को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में योगदान दें। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने आए लोगों को प्रमाण पत्र भी दिये।

इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. देव भट्ट, मदन मोहन नौडियाल, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी संस्था से रतन पटवाल, पूरण नेगी, आरती नेगी, शिल्वी माता सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 08 23 At 3.49.08 PM 1024x579
WhatsApp Image 2025 08 23 At 3.49.07 PM 1024x461
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!