शैलेश मटियानी पुरस्कार-2024 से नवाज़े गए डॉ. यतेंद्र प्रसाद गौड़ और पुष्कर सिंह नेगी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/06 सितंबर 2025:
 शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पौड़ी जनपद के दो शिक्षकों ने जिले का नाम रोशन किया। जूनियर हाईस्कूल लालढांग के डॉ. यतेंद्र प्रसाद गौड़ और पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी को शैलेश मटियानी पुरस्कार-2024 से महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया।

मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल ने बताया कि इन दोनों शिक्षकों का चयन उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किये गए विशेष प्रयासों के आधार पर किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों शिक्षकों ने अध्यापन कार्य को केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अनुशासन, और आधुनिक तकनीक के उपयोग को भी बढ़ावा दिया। यही कारण है कि ये शिक्षक राज्य स्तरीय सम्मान के हकदार बने।

मुख्य शिक्षाधिकारी ने जानकारी दी कि शैलेश मटियानी पुरस्कार की चयन प्रक्रिया पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक होती है। इसमें ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक कई चरणों में मूल्यांकन किया जाता है। कुल 100 अंक निर्धारित होते हैं – 85 अंक ब्लॉक स्तर, 5 अंक जिला, 5 अंक मंडल, और 5 अंक राज्य स्तर पर। इन्हीं मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में और अधिक प्रयास करने की प्रेरणा देता है। शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

WhatsApp Image 2025 09 06 At 3.50.50 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 09 06 At 3.50.35 PM 1024x600
WhatsApp Image 2025 09 06 At 3.51.14 PM 1024x682
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!