कर्मवीर जयानन्द भारतीय जी ‘पौड़ी कांड पराक्रम दिवस’ पर विशेष श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह..पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी व प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों, समाजसेवियों, कारगिल शहीद परिवारजनों को किया गया सम्मानित

इस खबर को शेयर करें

कोटद्वार, 06 सितम्बर 2025 स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, समाज सुधारक, क्रांतिकारी व गढ़वाल के गांधी के नाम से विख्यात कर्मवीर जयानन्द भारतीय जी के अद्भुत पराक्रम याद करते हुए आज झंडी चौड़, रामलीला मैदान, कोटद्वार में भव्य पौड़ी कांड पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री, सुरेन्द्र सिंह नेगी और प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिवारजनों, समाजसेवियों, विशिष्ट कार्यकर्ता महिलाओं-पुरुषों और कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवान के परिजनों को सम्मानित किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने कहा –
6 सितंबर 1932 को कर्मवीर जयानन्द भारतीय जी ने छद्म वेश में जाकर अंग्रेज गवर्नर विलियम मैलकम हैली के स्वागत दरबार में गढ़वाल की आवाज़ बुलंद की। उस समय अंग्रेजी शासन अत्याचार चरम पर था। अमन सभा ने यह झूठ फैलाया था कि गढ़वाल में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं। भारतीय जी ने दुगड्डा से पौड़ी पहुंचकर वकील श्री कोतवाल सिंह नेगी के आवास पर रात गुजारी। वे तिरंगे झंडे को तीन टुकड़ों में अलग-अलग छुपाकर साथ लाया और रातभर जोड़कर तैयार किया। जब गवर्नर भाषण देने खड़ा हुआ, भारतीय ने साहसपूर्वक तिरंगा झंडा लहराया और नारे लगाए – गो बैक मैलकम हैली,‘भारत माता की जय,‘कांग्रेस ज़िन्दाबाद’,‘अमन सभा मुर्दाबाद।
पुलिस ने उन्हें पकड़कर जेल में डाल दिया। एक वर्ष की कठोर सजा के बाद 28 सितंबर 1933 को वे रिहा हुए। उनका यह पराक्रम आज भी गढ़वाल के हर नागरिक के लिए प्रेरणा है। वे हमेशा गढ़वाल के गांधी के रूप में याद किए जाएंगे।”
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिवारजनों,समाज सेवा में विशिष्ट कार्य कर रहे महिलाओं-पुरुषोंविशेष रूप से कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवान के परिजनों को *पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी और पूर्व महापौर श्रीमती हेमलता नेगी के द्वारा सम्मानित किया गया |

सम्मानित होने वालों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गोविंद सिंह जी ग्राम झंडी चौड़ पश्चिमी के परिवार जन ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नंदराम सिंह जी ग्राम झंडी चौड़ पश्चिमी के परिवार जन, शहीद श्री मोहन सिंह जी कमांडेंट जी के परिजन झंडी चौड़ पश्चिमी जी, स्वर्गीय मिठ‌न‌ लाल जी सामाजिक कार्यकर्ता उनके पोते देव कुमार जी उत्तरी झंडी श्री गोकुल सिंह नेगी जी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, श्री राम मूर्ति जी, श्री रामा सिंह जी, पूर्व प्रधान उत्तरी झंडी चौड़, श्री कोतवाल सिंह जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुत्र शोबन सिंह जी , श्री गंगा प्रसाद आर्य जी, कारगिल शहीद श्री विजेंद्र सिंह जी के परिवार जन, आजीवन कांग्रेसी और समाजसेवी श्री बच्ची लाल जी, आत्मा राम जी ,को सम्मानित किया
इस अवसर पर श्री शूरवीर सिंह खेतवाल ने अध्यक्षता करी।
पार्षद सुखपाल शाह,पार्षद सीता देवी , पूरन चंद शर्मा ,श्रीमती मीना बछुवान , धीरेंद्र बिष्ट ,लक्ष्मण , राजेंद्र सिंह रावत , राजे सिंह आर्य ,विनीता भारती , धीरज धर बछुवान ,रामसिंह पूर्व प्रधान , कृष्ण चंद्र खंतवाल, शशि भूषण पूर्व बीडीसी, शिवम भूषण , राजे सिंह आर्य ,सुमन गुसाई ,विजय सिंह, डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल , धीरेंद्र बिष्ट ,सुदर्शन रावत , और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कोटद्वार से रिपोर्टर निधि मैसी की रिपोर्ट …

WhatsApp Image 2025 09 06 At 9.16.32 PM 1024x472
WhatsApp Image 2025 09 06 At 9.16.33 PM 1024x472
WhatsApp Image 2025 09 06 At 9.16.31 PM 1024x765
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!