कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घसिया महादेव, श्रीनगर स्थित टीचर्स कॉलोनी का किया निरीक्षण…भू-धंसाव प्रभावित परिवारों से मिले, पुनर्वास के लिए की जाएगी कार्रवाई

इस खबर को शेयर करें

श्रीनगर/20 सितंबर 2025:
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को श्रीनगर स्थित घसिया महादेव क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भू-धंसाव से प्रभावित घरों को देखा और वहां रह रहे प्रभावित परिवारों से संवाद स्थापित किया।

प्रभावितों ने मंत्री को अवगत कराया कि भू-धंसाव से उनके मकानों में गंभीर दरारें आ चुकी हैं, जिसके चलते भवन अब रहने योग्य नहीं रह गए हैं और वे घर छोड़कर अन्यत्र रहने को मजबूर हैं। मंत्री ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है तथा उनके पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया को निर्देशित किया कि अलकनंदा नदी किनारे से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण कर क्षति का आंकलन तैयार करें और उसका प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों के ट्रीटमेंट हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और पुनर्वास को प्राथमिकता पर ले रहा है। उन्होंने बताया कि टीचर्स कॉलोनी में भू-धंसाव के संबंध में प्राथमिक सर्वे पूरा कर लिया गया है और विस्तृत आकलन रिपोर्ट आने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षित पुनर्वास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा, प्रभारी तहसीलदार दीपक भंडारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 20 At 6.48.57 PM 1 1024x682
WhatsApp Image 2025 09 20 At 6.48.57 PM 1024x682
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!