अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत श्रीनगर के आवास विकास मैदान में 07 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होगा सहकारी मेला

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/26 सितंबर, 2025
मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सहकारिता विभाग द्वारा “कोऑपरेटिव बिल्ट ए बेटर वर्ल्ड – सहकारिता ने एक बेहतर दुनिया का निर्माण किया” थीम के अंतर्गत 07 से 13 अक्टूबर 2025 तक प्रस्तावित सहकारी मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग को मेले में स्टॉल लगाकर दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करने, सेवायोजन अधिकारी को रोजगार मेला लगाने, आयुष विभाग को प्रातः योग शिविर आयोजित करने तथा संस्कृति एवं सहकारिता विभाग को स्थानीय कलाकारों एवं महिला मंगल दलों को मंच प्रदान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किए जाने के क्रम में सहकारिता विभाग द्वारा जनपद के अंतर्गत 07 से 13 अक्टूबर 2025 तक आवास विकास मैदान, श्रीनगर में सहकारी मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला “सहकारिता से ग्रामीण सशक्तिकरण” पर आधारित होगा, जिसमें विभिन्न रेखीय विभागों एवं सहकारी संस्थाओं द्वारा अपने उत्पादों एवं गतिविधियों की प्रदर्शनी/स्टॉल लगाए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने सहकारिता विभाग, सहकारी संस्थाओं एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाएं। उन्होंने नगर आयुक्त श्रीनगर को मेले के दौरान साफ-सफाई एवं बायो टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने उप निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया कि विभिन्न सहकारी समितियां, महिला स्वयं सहायता समूह (एनआरएलएम/एसजीएस/सीएलएफ/ग्रामोत्थान) एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही विभागों को अपने स्टॉल/प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पाद, योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने मेले में महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, किसानों, उद्यमियों, महिला समूहों एवं विभागीय लाभार्थियों की गोष्ठियां आयोजित करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मेले में विद्युत एवं पेयजल की सुचारु व्यवस्था रखने के साथ शिक्षा विभाग को छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, चित्रकला, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएमओ डॉ. एस. एम. शुक्ला, पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, उप निबंधक सहकारिता पान सिंह राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद सिंह, अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 26 At 3.33.57 PM 1024x461
WhatsApp Image 2025 09 26 At 3.33.58 PM 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!