खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन: पौड़ी में आएंगे प्रशिक्षित कोच…उत्तराखण्ड की खेल पहचान को नयी ऊँचाई देने को तैयार पौड़ी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/07 अक्टूबर 2025:
जनपद पौड़ी गढ़वाल में खेल प्रतिभाओं को नयी दिशा देने और उनका कौशल निखारने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों पर जिला खेल कार्यालय द्वारा कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। पूर्व में चयनित प्रशिक्षकों की अन्य स्थानों पर तैनाती हो जाने के कारण अब यह अवसर योग्य और नए प्रशिक्षकों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

इस पहल के अंतर्गत पौड़ी के कण्डोलिया इंडोर स्टेडियम के लिए बैडमिंटन, कण्डोलिया मैदान के लिए क्रिकेट, श्रीनगर के श्रीकोट गंगनाली स्टेडियम के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल और क्रिकेट तथा कोटद्वार के स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए टेबल टेनिस प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षकों की नियुक्ति से जिले के खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन और पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि पौड़ी जनपद में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें उचित अवसर और सही मार्गदर्शन देने की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों का यह चयन स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य है कि पौड़ी जनपद से निकलने वाले खिलाड़ी उत्तराखण्ड की खेल पहचान को नई ऊँचाई प्रदान करें।

जिला खेल अधिकारी जयबीर रावत ने कहा कि यह पहल केवल खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिले में खेल संस्कृति को और मजबूत बनाने तथा युवाओं के भविष्य को नयी दिशा देने का भी एक सशक्त प्रयास है।

WhatsApp Image 2025 10 07 At 1.46.25 PM 1024x771
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!