नैनीडांडा ने जीता बॉलीबॉल सीनियर वर्ग का खिताब, पौड़ी बना ओवरऑल चैंपियन..चार दिवसीय 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/07 अक्टूबर, 2025:
 शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह (महावीर चक्र) स्टेडियम, रांसी में आयोजित चार दिवसीय 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गयी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बास्केटबॉल, जूडो और योग सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। अंतिम दिन बॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीडांडा ने थलीसैंण को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं रिखणीखाल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
जूनियर बालक वर्ग में भी नैनीडांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रिखणीखाल द्वितीय और एकेश्वर तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग में प्राची प्रथम, खुशी द्वितीय तथा अंशिका तृतीय रहीं। सब-जूनियर बालिका वर्ग बैडमिंटन में अक्षिता ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय और हंसिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक बैडमिंटन वर्ग में जीत डोभाल प्रथम, ललित सिंह द्वितीय तथा सोनू तृतीय रहे। जूनियर बालक बैडमिंटन वर्ग में विश्वजीत मंडल ने प्रथम, कुलभूषण ने द्वितीय और रमेश चंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालक वर्ग में सत्यम दास प्रथम, सोमेश द्वितीय और यश तृतीय स्थान पर रहे। ओवरऑल चैंपियनशिप में विकासखंड पौड़ी ने प्रथम, दुगड्डा ने द्वितीय और एकेश्वर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष विनय शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों और खेलकर्मियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का संचालन जयदीप रावत व मृदुला गुजराल ने किया।

इस अवसर पर खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गंगा प्रसाद, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बालेश्वर प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. शेखर सिंह सहित वीरेंद्र सिंह रावत,  योगंबर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, रचना सिरस्वाल, भवान सिंह नेगी, रघुराज सिंह चौहान, प्रमोद नेगी, सुभाष बड़थ्वाल, अजय कुमार, नरेश जुयाल, चंद्रमोहन नैथानी व अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 07 At 4.17.28 PM 1024x770
WhatsApp Image 2025 10 07 At 4.17.29 PM 1024x770
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!