स्टेट मिलेट मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कृषक सम्मानित..थारू संस्कृति की झलक से सराबोर रहा श्रीनगर का सहकारिता मेला

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/10, अक्टूबर, 2025:
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीनगर आवास विकास मैदान में चौथे दिन स्टेट मिलेट मिशन योजना के तहत जनपद में पारंपरिक मोटे अनाजों के संरक्षण और उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडुवा, संगोरा, गहद, भट्ट और दाल की खेती में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों को “उत्कृष्ट कृषक सम्मान” से नवाजा गया।

सम्मानित कृषकों में थलीसैंण विकासखंड से मातवर सिंह नेगी और हर्ष सिंह नेगी, कल्जीखाल विकासखंड से अनुज सिंह, कोट विकासखंड से राम सिंह, पाबौ विकासखंड से वीरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह और गुड्डी देवी, तथा खिर्सू विकासखंड से विनोद सिंह, मस्तान सिंह और जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

थलीसैण के मातवर सिंह नेगी ने कहा कि स्टेट मिलेट मिशन योजना से किसानों को नई दिशा मिली है। पहले मंडुवा और गहद जैसी पारंपरिक फसलों को लोग भूलने लगे थे, लेकिन अब सरकार की पहल से इनका बाजार फिर से विकसित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने छोटे किसानों के हित में इतनी सशक्त योजना शुरू की है। इससे न केवल आमदनी बढ़ी है बल्कि हमें अपनी पारंपरिक खेती पर गर्व भी महसूस हो रहा है।

वहीं खिर्सू के विनोद सिंह ने कहा कि पहले मोटे अनाजों की खेती घाटे का सौदा समझी जाती थी, लेकिन अब सरकार द्वारा मिलेट्स की खरीद, प्रचार और प्रसंस्करण की व्यवस्था से किसानों का रुझान तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की पहल से हम जैसे किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। स्टेट मिलेट मिशन ने गांवों की खेती में फिर से जान डाल दी है।

मेले में पशुपालन विभाग की ओर से 35 पशुपालकों को चारा बीज, मिल्क किट, कैल्शियम और मिनरल मिक्सचर भी वितरित किए गए। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीनगर में बीते सायं को आयोजित जनपद स्तरीय सहकारिता मेले में थारू जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। खटीमा से आए बंटी राणा और रिंकू राणा के नेतृत्व में कलाकारों ने पारंपरिक झींझी नृत्य, थारू होली और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। ढोल-मांदर की थाप पर पूरा मैदान थारू संस्कृति के रंग में डूब गया।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मंडल के सदस्य महावीर कुकरेती, मातवर सिंह रावत, संपत सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, मनोज पटवाल, सचिव/महाप्रबंधक संजय रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 10 At 6.02.00 PM 1024x563
WhatsApp Image 2025 10 10 At 6.02.00 PM 2 1024x682
WhatsApp Image 2025 10 10 At 6.02.01 PM 1024x581
WhatsApp Image 2025 10 10 At 6.02.00 PM 1 1024x461
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!