राजधानी दून में समूह की महिलाओं ने तैयार की दिवाली के लिए एलइडी लाइट।..मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अंतर्गत प्रत्येक एलईडी लाइट के पैकेट से महिलाएं अर्जित कर रही 100 से 150 रुपए की आय।

इस खबर को शेयर करें

देहरादून 09 अक्टूबर,2025

राजधानी देहरादून की विकासखंड रायपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वोकल फॉर लोकल मिशन की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है।

 मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक की महिलाओं ने आगामी दीपावली त्यौहार को लेकर घर की सजावट में उपयोग में आने वाली एलईडी लड़ी खुद बनाकर बाजार में उचित मूल्य पर बेच रही है। साथ ही चाइनीज़ सजावटी आइटमों के उपयोग को भी कम करने का संदेश दे रही है।

वोकल फॉर लोकल की मुहीम को आगे बढ़ाते हुए रायपुर ब्लॉक की सभी महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद लेकर 01 लाख 20 हज़ार एलईडी लड़ी के पैकेट बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें से उन्होंने अभी तक 01 लाख से अधिक एलइडी लड़ी के पैकेट बनाकर बाजारों में उचित मूल्य पर बेच दी है।  प्रत्येक एलईडी लड़ी के पैकेट में 12 फीट की 10 लड़िया मौजूद हैं। जिसकी पैकेजिंग भी खुद महिलाएं अपने आप मिलकर कर रही हैं। प्रत्येक पैकेट का बाजार मूल्य 1000 से 1200 रुपए है। जिसमें महिलाएं प्रत्येक पैकेट से 100 से 150 रुपए की आर्थिक आय अर्जित करने में सफल है।

  एनआरएलएम द्वारा थानो न्याय पंचायत के अधीन आने वाली सभी समूह की महिलाओं को एलईडी लड़ी के प्रोजेक्ट के लिए 6 ब्याज में 12 लाख का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड (सीआईएफ) और 0ः ब्याज में 5 लाख का कोऑपरेटिव लोन उपलब्ध कराया गया। जिसकी बदौलत विभिन्न स्वयं सहायता समूह की 300 महिलाओं ने मिलकर मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की सराहना करते हुए ग्रामीण महिलाओं के लिए लाभदायक बताया।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार ग्रामीण महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर स्थानीय उत्पादों से विभिन्न प्रकार की सजावटी चीजे बनाकर अपनी आजीविका को मजबूत कर रही है। समूह की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनने के साथ लोकल प्रोडक्ट्स को भी ग्लोबल पहचान दिलाने में पीछे नहीं है।

 दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष ममता कोठियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना सच में ग्रामीण महिलाओं के लिए  वरदान समान है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत हमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 01 लाख 20 हज़ार एलईडी लाइट बनाने का टारगेट मिला था। जिसे हमने बखूबी बनाकर तैयार कर दिया है। जिसे हम अब मार्केट में भी उचित दामों में बेच रही हैं।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि त्योहार सीजन को देखते हुए रायपुर ब्लॉक के वाइब्रेट ग्रोथ सेंटर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एलईडी लाइट बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत समूह की महिलाओं ने 10-10 के पैकेजिंग में एलईडी लाइट बनाई है, जिसे वहां बाजार में सेल कर रही है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थान में इन महिलाओं के स्टाल लगाए जा रहे हैं। ताकि इन सभी समूह की महिलाओं को अच्छा मार्केट मिल सके साथ ही वह आत्मनिर्भर बन सकें।

Img 09 2 1024x576
Img 09 3 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!