जिला अस्पताल पौड़ी में विधायक ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ..जनपद में 66 हजार से अधिक बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/12 अक्टूबर 2025: जनपद पौड़ी गढ़वाल में रविवार को उप राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान (पल्स पोलियो) का शुभारंभ किया गया। जिला अस्पताल पौड़ी में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देश है, लेकिन यह स्थिति बनाये रखना हम सबका उत्तरदायित्व है। हर अभिभावक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है, जिसे सभी को मिलकर निभाना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सराहते हुए कहा कि जिले के दुर्गम इलाकों तक पहुँचने वाले कार्मिक सच्चे अर्थों में समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से यह जनजागरुकता अभियान और अधिक प्रभावी बन सकेगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि इस सप्ताह चलने वाले अभियान में जनपद के 66,332 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 656 पोलियो बूथ और 16 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 167,350 घरों में जाकर पोलियो की खुराक पिलाने हेतु 1312 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 1010 आशा कार्यकत्रियां, 1820 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और 131 सुपरवाइजर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों, निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों तथा कोटद्वार और कालागढ़ क्षेत्र के वन गुज्जर परिवारों के बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुँचाने के लिए विशेष दल तैनात किए गए हैं।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉo अमित मेहरा, सीएमएस एल. डी. सेमवाल, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सुशील कुमार, नरेंद्र सिंह, विधि भंडारी व अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 12 At 1.53.09 PM 1024x576
WhatsApp Image 2025 10 12 At 1.53.08 PM 1 1024x576
WhatsApp Image 2025 10 12 At 1.53.10 PM
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!