राहु मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मास्टरप्लान को लेकर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित..राहु मंदिर पैठाणी के सौंदर्यीकरण पर बनी कार्ययोजना, मंत्री ने ट्रस्ट गठन व विकास कार्यों के दिए निर्देश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/12 अक्टूबर, 2025:
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में राहु मंदिर पैठाणी के जीर्णोद्धार एवं मास्टरप्लान के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में कार्यदायी संस्था ग्रामीण सेवा विभाग, पौड़ी द्वारा राहु मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्यों से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया गया।

कैबिनेट मंत्री ने पैठाणी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने, धर्मशाला को गढ़वाली स्थापत्य शैली में निर्मित करने, राहु मंदिर शिला के परिक्रमा पथ एवं उसके संरक्षण, क्षेत्र में गेस्ट हाउस निर्माण, पार्किंग, हेलीपैड तथा घाट निर्माण के लिए भी निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्य द्वार के पास संकेतक बोर्ड का निर्माण किया जाय, जिसमें राहु मंदिर से संबंधित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जानकारियाँ अंकित की जाएँ। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर से संबंधित समस्त गतिविधियों का संचालन सुव्यवस्थित रूप से किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने मंदिर के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मंदिर की पौराणिकता एवं ऐतिहासिक महत्व को अक्षुण्ण रखते हुए इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा हेतु वेटिंग हॉल, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल डिस्प्ले, प्याऊ, विश्राम स्थल तथा भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग का शीघ्र निर्माण किया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य शिवचरण नौडियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सुनील जोशी, जिला खनन अधिकारी राहुल नेगी, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक नरेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 12 At 4.38.22 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 10 12 At 4.38.23 PM 1 1024x683
WhatsApp Image 2025 10 12 At 4.38.21 PM 1024x461
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!