औद्योगिक इकाइयों की उत्पादकता और निर्यात क्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें: जिलाधिकारी..सात साल में पहली बार कोटद्वार में आयोजित हुई उद्योग मित्र की बैठक, व्यापारी रहे उत्साहित

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/15 अक्टूबर 2025:
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कोटद्वार स्थित उद्योग विभाग के सभागार में आयोजित उद्योग मित्र की बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन, निवेश को प्रोत्साहन एवं उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाएं हैं, जिन्हें सशक्त योजना और बेहतर समन्वय से मूर्त रूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आजीविका हेतु संवाद के चैनल का लगातार बना रहना जरूरी है। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों की उत्पादकता, निर्यात क्षमता और कार्यस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ सभी हितधारकों के साथ समय समय पर बैठक कर औद्योगिक क्षेत्रों में स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग को निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों के उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु आगामी पखवाड़े में उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत निर्यात कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि निवेशकों को पौड़ी सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने औद्योगिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु कूड़ा वाहनों से संबंधित शुल्क का भुगतान नियमानुसार सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने सिताबपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पार्किंग, सार्वजनिक स्थलों पर वाहन खड़ा कर शराब सेवन जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस विभाग को गश्त बढ़ाने और चालानी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही औद्योगिक आस्थानों के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने, मुख्य गेटों पर गेटकीपर की तैनाती, क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने औद्योगिक आस्थान की अन्य समस्याओं पर भी संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में उद्योगपतियों ने सिगड्डी औद्योगिक क्षेत्र की तर्ज पर सिताबपुर में भी एक सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक को शौचालय हेतु भूमि ढूंढकर अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि इस हेतु धनराशि की व्यवस्था की जा सके। जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थान में नियमित गश्त व चालान करने, उद्योगों के वर्कर्स का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा दीपावली पर्व पर पटाखा लाइसेंस की सावधानीपूर्वक स्वीकृति हेतु पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले के उद्योगों को भी प्रतिभाग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने जिले के स्थानीय एवं हर्बल उत्पादों को एक बैनर के नीचे लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के बेड़ू तथा अन्य उत्पादों की खरीद के लिए मांग के अनुसार ग्राहक व विक्रेता का टाईअप करना सुनिश्चित करें, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा सके। बिजली के लंबित बिलों के भुगतान पर उन्होंने उद्यमों से संवाद कर वसूलियों का भुगतान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनपीए पर चर्चा करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार कार्रवाई करें। बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना पर भी चर्चा हुई।

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने जिला उद्योग केंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया और स्वच्छता के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सात साल बाद कोटद्वार में आयोजित हुई उद्योग मित्र की बैठक में स्थानीय उद्योग प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में जिलाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों और उद्योग विभाग द्वारा मित्रवत वातावरण में प्रतिभागियों के सुझावों को गंभीरता से सुना गया, जिससे व्यापारी समुदाय में उत्साह और सकारात्मकता का माहौल रहा। उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी एवं विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से न केवल औद्योगिक समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडौन जीवन मोहन दगाड़े, नगर आयुक्त कोटद्वार पी.एल. शाह, उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य, पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत नंदिता अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्भय सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल सनी चौहान, अध्यक्ष सिडकुल निर्माता संघ सुनील गुप्ता व सचिव विवेक चौहान, सहायक श्रमायुक्त शैलेश सती, खंड शिक्षाधिकारी दुगड्डा अमित चंद तथा एलडीएम मीनाक्षी शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 15 At 3.45.24 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 10 15 At 3.45.25 PM 1 1024x683
WhatsApp Image 2025 10 15 At 3.45.26 PM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!