अटल आवास योजना से बदली गुड्डी देवी की जिंदगी..मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा विकास का लाभ

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/18 अक्टूबर, 2025:
मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच और गरीब वर्ग के उत्थान के प्रति संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। इसी श्रृंखला में समाज कल्याण विभाग की अटल आवास योजना ने विकासखंड पौड़ी की ग्राम पंचायत केवर्स की अनुसूचित जाति की निराश्रित विधवा गुड्डी देवी की जिंदगी को नयी दिशा दी है।

वर्ष 2023-24 में योजना के अंतर्गत गुड्डी देवी को 1 लाख 20 हजार की सहायता राशि प्रदान की गयी। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपने परिवार के लिए पक्का मकान और शौचालय का निर्माण कराया। पहले जर्जर कच्चे घर में रह रही गुड्डी देवी आज अपने नए पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।
गुड्डी देवी बताती हैं कि बरसात में छत टपकती थी, दीवारों से पानी रिसता था। बच्चों को संभालना मुश्किल होता था। जब अटल आवास योजना से मुझे सहायता मिली, तो विश्वास नहीं हुआ कि अब मेरा भी अपना घर होगा। आज अपने पक्के घर में सुकून से रहना किसी सपने से कम नहीं है। उन्होंने नया आवास मिलने पर
मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित डुबरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार बिना छत के न रहे। उन्होंने कहा कि अटल आवास योजना जैसी योजनाएँ समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ा जाए, ताकि हर जरूरतमंद को आवास का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में लोगों को प्रेरित भी करती है।

WhatsApp Image 2025 10 18 At 1.28.36 PM 1024x668
WhatsApp Image 2025 10 18 At 1.28.36 PM 1 1024x698
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!