राज्य स्थापना सप्ताह पर पेंशनरों के हित में जागरुकता शिविर..3 से 9 नवम्बर तक कोषाधिकारी ने पेंशनरों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/30 अक्टूबर 2025: 
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार राज्य स्थापना सप्ताह के अंतर्गत 3 से 9 नवम्बर तक जनपद के समस्त कोषागार एवं उपकोषागारों में पेंशन जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

कोषाधिकारी अमर्त्य विक्रम सिंह ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इन शिविरों का उद्देश्य पेंशनरों को विभिन्न योजनाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देना है, जिससे वे पेंशन स्वीकृति, पारिवारिक पेंशन, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, आयकर, स्वास्थ्य प्रतिपूर्ति और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों से भली-भांति परिचित हो सकें।

कोषाधिकारी ने बताया कि 3 नवम्बर को पेंशन स्वीकृति एवं पारिवारिक पेंशन से जुड़ी व्यवहारिक कठिनाइयों के समाधान हेतु जानकारी दी जाएगी। 4 नवम्बर को जीवन प्रमाण पत्र और डिजिटल माध्यम से इसे जमा करने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 5 नवम्बर को पेंशनरों को आयकर संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा 6 नवम्बर को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पेंशनरों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा तथा अंशदायी पेंशन योजना एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। वहीं 7 नवम्बर को पुलिस विभाग एवं बैंकों के सहयोग से साइबर धोखाधड़ी से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि 8 नवम्बर को 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र हेतु घर पर प्रमाण-पत्र सेवा (डोर स्टेप सेवा) पर चर्चा की जाएगी, जबकि 9 नवम्बर को आहरण एवं वितरण अधिकारियों की बैठक में पेंशन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं एवं उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कोषाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम कोषागार पौड़ी, श्रीनगर, थलीसैंण, धुमाकोट, सतपुली, लैंसडाउन व कोटद्वार में आयोजित होंगे। उन्होंने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे आगामी 3 से 9 नवम्बर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

WhatsApp Image 2025 10 30 At 1.59.28 PM 1 1024x576
WhatsApp Image 2025 10 30 At 1.59.28 PM 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!