CJI बी.आर. गवई पर हुए अमानवीय हमले के विरोध में एम.आर.पी.एस. के बैनर तले नई दिल्ली के जंतर मंतर पर “दलित आत्मसम्मान सभा” का आयोजन

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली /17 / नवम्बर 2025

CJI बी.आर. गवई पर हुए अमानवीय हमले के विरोध में एम.आर.पी.एस. के बैनर तले नई दिल्ली के जंतर मंतर पर “दलित आत्मसम्मान सभा” का आयोजन किया गया।सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर हुआ हमला देश के लगभग तीस करोड़ दलितों पर हमला है। दलितों पर होने वाले हमलों में कानून लागू न होना अत्यंत निंदनीय है, ऐसा एम.आर.पी.एस. के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री मंदर क्रिष्ण मादिगा ने कहा।

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए पद्मश्री मंदर क्रिष्ण मादिगा ने कहा कि “जब संविधान कहता है कि कानून के सामने सब समान हैं, तो न्यायिक प्रणाली दलितों पर हो रहे हमलों के अपराधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?” धर्म और आस्था के नाम पर हमला करने वालों पर कानून क्यों लागू नहीं हो रहा, यह सवाल उन्होंने उठाया। उन्होंने कहा कि जब दलितों पर हमला होता है, तो कानून निष्क्रिय दिखाई देता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायपालिका, दिल्ली पुलिस तंत्र और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपने संवैधानिक दायित्वों को निभाने में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया है। उन्होंने पूछा कि जब अखबारों में आई खबरों के आधार पर कई मामलों में स्वतः संज्ञान लिया गया, तो देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गवई पर हमले के मामले में चुप्पी क्यों साधी गई? एक महीना बीत जाने के बाद भी कोई कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

उन्होंने कहा कि यह संविधान की भावना के विरुद्ध और भेदभावपूर्ण कदम है। अब ऐसे अत्याचारों को सहन नहीं किया जाएगा। धर्म और आस्था के नाम पर हिंसा फैलाने वालों को उचित सबक सिखाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष दलितों के आत्मसम्मान की रक्षा करने, न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखने और संविधान की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि दलितों को मानवीय अधिकार और समाज में समान स्थान संविधान से ही मिला है। दलितों की प्रगति का श्रेय संविधान को ही जाता है, लेकिन कुछ लोगों को यह स्वीकार नहीं है, इसलिए वे संविधान को नष्ट कर मनुस्मृति को लागू करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोग हमारे घोर शत्रु हैं।

उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र की जगह पर राजतंत्र लागू करने की कोशिशों को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग संविधान की भावना के अनुरूप लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता के लिए आगे आएँ।

सभा की अध्यक्षता एम.आर.पी.एस. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुननंगी नागराजु मादिगा ने की। इस अवसर पर तेलंगाना राज्य अध्यक्ष डॉ. गोविंदु नरेश मादिगा, सोट्ट नरेंद्र बाबू मादिगा, कडार्ल नवीन चारी (एम.आर.पी.एस. नॉर्थ इंडिया इंचार्ज), रुद्रपोगु सुरेश (आंध्र प्रदेश अध्यक्ष), नर्सप्पा मादिगा (कर्नाटक), अजीत (महाराष्ट्र), आशिष कुमार (उत्तराखंड), लोकेश (तमिलनाडु), सत्यपाल (हरियाणा) तथा उत्तर और दक्षिण भारत के अनेक राज्य स्तरीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 17 At 6.52.16 PM 1024x527
WhatsApp Image 2025 11 17 At 6.52.16 PM 1 1024x576
WhatsApp Image 2025 11 17 At 6.52.17 PM 1 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान विवाद, PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप; पुलिस को मिली शिकायत

नई दिल्ली | 27 सितंबर 2026 | शाम तक की अपडेट दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रविवार, 27 सितंबर को सड़क निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार के लोक निर्माण…

दिल्ली के कई स्कूलों को बम धमकी वाला ईमेल, मचा हड़कंप; जांच के बाद निकला फर्जी अलर्ट

नई दिल्ली | 15–16 सितंबर 2026 दिल्ली में मंगलवार को कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!