कंडोलिया में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन..हरिद्वार ने चंपावत को 1–0 से हराकर जीता खिताब, हरिद्वार से पहले हाफ में दीपक ने किया गोल

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी, 17 नवंबर 2025 : जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन दिवस पर दो सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ ही जिला प्रशासन इलेवन और प्रेस इलेवन के बीच खेले गए मैत्री मैच ने भी दर्शकों का खूब मनोेरंजन किया। फाइनल में हरिद्वार और चंपावत की टीमें आमने-सामने हुई, जिसमें हरिद्वार ने शानदार खेल दिखाते हुए 1–0 से मुकाबला अपने नाम किया। अंतिम क्षणों तक चले रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार ने बढ़त बनाए रखकर खिताब पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन द्वारा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की लगातार पहल का परिणाम है कि इस बार बड़ी संख्या में टीमें और दर्शक प्रतियोगिता का हिस्सा बने। कंडोलिया मैदान में चार दिनों से चल रही इस प्रतियोगिता ने न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान किया बल्कि जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा भी दी।

समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और खेल विभाग की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर प्रबंधन और तैयारी के कारण प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष मैठाणी ने जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका और समर्थन से पौड़ी में खेलों के लिए बेहतर माहौल तैयार हो रहा है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और भविष्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने कहा कि जिलाधिकारी की पहल से पौड़ी में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी जनपदों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने इस प्रतियोगिता का सफल संपादन हेतु जिलाधिकारी का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने इस प्रतियोगिता में आवश्यक सहयोग देने वाले विभागों में स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, समाज कल्याण, विद्युत विभाग सहित अन्य का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आगे ऐसे प्रतियोगिताओं को ओर भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

सेमीफाइनल मुकाबले में पहला मैच बागेश्वर और चंपावत के बीच खेला गया, जिसमें चंपावत ने 1–0 से विजय प्राप्त की। दूसरा सेमीफाइनल  देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला, जिसका फैसला ट्राई ब्रेकर से 5–3 से हरिद्वार ने देहरादून को हराया।  इसके अलावा जिला प्रशासन इलेवन बनाम प्रेस इलेवन का मैत्री मैच भी खास आकर्षण रहा, जिसमें दोनों टीमों ने खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन इलेवन ने प्रेस इलेवन को 2–0 से हराया। दर्शकों ने पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना की।

अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने कहा कि युवाओं को नशे से पूरी तरह दूर रहकर अपने जीवन और करियर पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम है, बल्कि बेहतर भविष्य की दिशा भी तय करता है। ऐसे में युवा नशे से दूरी बनाकर फुटबॉल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा निखार सकते हैं और ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।

फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में इनायत हुसैन, प्रवीण नेगी ने मैच में कमेंट्री की।

अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी राजजीत सिंह नेगी, खेल समन्वयक योगंबर नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 11 17 At 5.58.23 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 17 At 5.10.24 PM 1024x845
WhatsApp Image 2025 11 17 At 5.10.23 PM 1024x772
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!