डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास: सामाजिक उत्थान और शिक्षा का सशक्त केंद्र

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/18 नवंबर 2025:
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, पौड़ी गढ़वाल, सन् 1989-90 में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह छात्रावास आज शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक उत्थान के संकल्प का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। धामी सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप इस छात्रावास को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे कमजोर वर्गों के छात्रों को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि 48 स्वीकृत सीटों में से वर्तमान में यहाँ 31 छात्र पंजीकृत हैं, जिन्हें निःशुल्क आवास, भोजन, वाई-फाई, अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जा रही हैं। शैक्षणिक उन्नति हेतु छात्रावास में निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गयी है, जिससे छात्र नियमित रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। इस सुविधा ने कई छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलायी है। यहाँ के 1 छात्र का सेना में, 1 का तकनीकी क्षेत्र में, 1 का अध्यापन क्षेत्र में और 1 छात्र का चयन चिकित्सा क्षेत्र में हुआ है।

उन्होंने बताया कि छात्रावास में 18 कमरे, एक किचन और डाइनिंग हॉल उपलब्ध हैं, जिनका व्यापक नवीनीकरण 2025 में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जिला योजना मद से किया गया। इसमें ग्राउंड फ्लोर के 5 कमरों, किचन, डाइनिंग हॉल, बाथरूम, टॉयलेट, टिन शेड, बाउंड्री वॉल और छत की मरम्मत शामिल है। पेयजल के लिए 2 वाटर आरओ, रात्रिकालीन सुरक्षा हेतु सोलर और स्ट्रीट लाइट तथा ई-निविदा आधारित सुव्यवस्थित भोजन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गयी है।

छात्रावास अधीक्षक जयदेव नौगाईं ने बताया कि छात्रावास में निवासरत सभी छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाता है। 2024 में सभी विद्यार्थियों को खेल महाकुंभ में भाग दिलाकर उनके व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया गया है।

समाज कल्याण विभाग और धामी सरकार द्वारा संचालित यह छात्रावास आज शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत कर रहा है और अनेक विद्यार्थियों के सपनों को साकार कर रहा है।

WhatsApp Image 2025 11 18 At 10.27.22 AM
WhatsApp Image 2025 11 18 At 10.29.10 AM
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!