त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न: सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी..02 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए जबकि 03 हेतु नहीं हुआ नामांकन

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/20 नवंबर 2025:
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जनपद के 09 विकासखण्डों में ग्राम पंचायत सदस्य हेतु मतदान सम्पन्न हुआ। विकासखंड थलीसैंण की सुनारगांव व पोखड़ा की कुण्ज में प्रधान निर्विरोध चुने गए जबकि रिखणीखाल की सुलमोड़ी, एकेश्वर की पालकोट तथा कल्जीखाल की डांगी ग्राम पंचायत में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं करने के कारण मतदान नहीं हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य हेतु 09 विकासखंडों के 3814 पंजीकृत मतदाताओं में से 1842 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य हेतु 48.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन गोदियाल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2025 के अंतर्गत गुरुवार 20 नवंबर 2025 को 09 विकासखण्डों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

उन्होंने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए निर्वाचन में सम्मिलित सभी कार्मिकों, सुरक्षा बलों तथा मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले मतदाताओं को शुभकामनाएं दी ।

WhatsApp Image 2025 11 20 At 8.37.08 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 20 At 8.37.39 PM 1024x580
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!