आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रेमनगर का पहला स्मार्ट पिंक एंड ग्रे-टॉयलेट तैयार…जनता को मिलेगी हाईटेक सुविधा, जल्द होगा लोकापर्ण।

इस खबर को शेयर करें

देहरादून 21 नवंबर,2025
राजधानी देहरादून के मुख्य बाजारों में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाओं देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में नगर निगम देहरादून द्वारा सिटी में हाईटेक पिंक और ग्रे स्मार्ट टॉयलेट बनाए जा रहे है। नगर निगम द्वारा प्रेम नगर मार्केट में महिलाओं के लिए हाईटेक पिंक टॉयलेट और पुरुषों के लिए ग्रे स्मार्ट टॉयलेट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही इसे आम जनता को समर्पित किया जाएगा।

आम नागरिक लोगों के लिए ये स्मार्ट टॉयलेट अत्याधुनिक तकनीकों और स्वच्छता मानकों के अनुरूप तैयार किए गए है। जिससे स्थानीय निवासी, व्यापारियों, विक्रम और बस स्टैंड में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में राज्य के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में आधुनिक शौचालयों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। निगम द्वारा निर्मित इन हाई टेक शौचालय की साफ सफाई की मॉनिटरिंग मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

इन शौचालय में पुरुषों के लिए तीन टॉयलेट सीट और महिलाओं के लिए चार टॉयलेट सीट की व्यवस्था है। विशेष तौर पर यात्रा कर रहे दिव्यांग जनों के लिए भी रेस्ट रूम की व्यवस्था है, जिसमें बैसाखी और व्हीलचेयर भी उपलब्ध है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस हाईटेक टॉयलेट में छोटे बच्चों के लिए फीडिंग रूम भी बनाया गया है जिसमें बच्चों के मनोरंजन हेतु लिए टीवी और खिलौने रखे गए हैं।

स्मार्ट हाईटेक शौचालय में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड मशीन, हेयर ड्रायर और इंटरनेट की वाई-फाई फैसिलिटी के साथ 24 घंटे सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। स्मार्ट टॉयलेट में ऑटोमेटिक सेंसर युक्त वाशवेशन के साथ डस्टबिन और हैंड ड्रायर की व्यवस्था भी राहगीरों के लिए रखी गई है। महिलाओं के इस पिंक टॉयलेट में विशेष तौर पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। मुख्य बाजार प्रेमनगर से यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए फर्स्ट एड, न्यूजपेपर स्टैंड, शू पॉलिश मशीन जैसी इत्यादि सुविधा मौजूद है। जल्द ही नगर निगम देहरादून द्वारा इस स्मार्ट हाईटेक टॉयलेट को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार द्वारा पर्याप्त सार्वजनिक शौचालय होने से न केवल स्वच्छता में सुधार आएगा, बल्कि आम राहगीरों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री की पहल पर राजधानी देहरादून के मुख्य बाजारों में बन रहे स्मार्ट और हाईटेक टॉयलेट स्वच्छ भारत मिशन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रेम नगर निवासी ऑटो संचालक नवीन कुमार सहानी ने बताया कि प्रेम नगर के मुख्य बाजार में काफी लोगों को शौचालय की समस्या से जूझना पड़ता था। मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही आज प्रेम नगर के मुख्य बाजार को एक स्मार्ट शौचालय मिला है। इससे यहां के राहगीरों और आम नागरिक को बडी सुविधा और राहत मिलेगी।

नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह कम्युनिटी टॉयलेट की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए फर्स्ट हाईटेक पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जा रहा है। प्रेम नगर के मुख्य बाजार पर ज्यादा रहागीरों के आवागमन को देखते हुए इस टॉयलेट का निर्माण किया गया है। इसमें सेल्फी पॉइंट से लेकर कई आधुनिक सुविधाएं आम नागरिकों को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह हाईटेक पिंक टॉयलेट बनकर तैयार है जल्द ही उद्घाटन कर आम जनता को समर्पित किया जाएगा।

Photo 21 2 1024x532
Photo 21 4 1024x478
Photo 21 1 1024x570
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!