नयार नदी घाटी को विश्व मानचित्र पर मिलेगी पहचान दिलाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक..तीन दिवसीय नयार घाटी फेस्टिवल के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/09 दिसंबर 2024:
नयार नदी घाटी को विश्व पटल पर पहचान दिलाने, विश्व पर्यटन को आकर्षित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से प्रस्तावित तीन दिवसीय नयार घाटी फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में तीन दिवसीय फेस्टिवल में शामिल की जाने वाली एमटीवी बाइकिंग, कयाकिंग, पैराग्लाइडिंग एवं एंगलिंग जैसी गतिविधियों को शामिल किये जाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नयार नदी घाटी क्षेत्र में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं है। पर्यटन की इन सम्भावनाओं को भुनाने के लिए इस प्रकार के फेस्टिवल के माध्यम से नयार नदी घाटी क्षेत्र को विश्व पटल पर न केवल पहचान मिलेगी बल्कि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बल मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पौड़ी और सतपुली को कार्यक्रम की तैयारी करने एवं रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को भी साहसिक गतिविधियों में शामिल करने तथा उनके लिए विशेष गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सेफ्टी ऑडिट करवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि प्रमाणित प्रशिक्षकों से ही एडवेंचर की गतिविधियां करवायी जाएं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को एंबुलेंस तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रखने, एआरटीओ को यातायात सुगम रखने तथा लोनिवि को झाड़ी कटान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इस फेस्टिवल का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को पंजीकरण पोर्टल बनाने तथा प्रस्तावित तिथि को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के भी निर्देश दिए।

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर विद्युत, पेयजल, शौचालय सहित साफ-सफाई के पुख़्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों के आउटलेट व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह, जिला मत्स्य प्रभारी अभिषेक मिश्रा, जिला विकास एवं पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एआरटीओ मंगल सिंह आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 12 09 At 10.12.10 AM 1 1024x682
WhatsApp Image 2025 12 09 At 10.12.10 AM 1024x682
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!