मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल…गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/11 दिसम्बर 2025ः तहसील पौड़ी के ग्राम गजल्ड में गुलदार द्वारा स्थानीय निवासी राजेन्द्र नौटियाल पर हमला कर उन्हें मृत कर देने की दुखद घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय अनुमति प्राप्त करने के उपरान्त क्षेत्र में ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने अथवा अन्तिम विकल्प के रूप में खतरनाक घोषित गुलदार को नष्ट करने की कार्यवाही तेज की गई, जिसके फलस्वरूप 10 दिसम्बर 2025 को वन विभाग एवं विशेषज्ञ शिकारियों की समन्वित टीम द्वारा चिन्हित गुलदार को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया।

विगत 04 दिसम्बर को गजल्ड में गुलदार के हमले की सूचना मिलते जिला प्रशासन, वन विभाग द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए आवश्यक औपचारिकताएँ एवं अनुमति प्रक्रियाएँ तत्काल संपादित की गईं। जिलाधिकारी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया तथा सुरक्षा संबंधी समस्त व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से क्रियान्वित कराते हुए वन विभाग, एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम को सभी आवश्यक उपकरणों के साथ सक्रिय किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी द्वारा घटना त्वरित संज्ञान लेने के उपरान्त उनके द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रमुख सचिव वन आर.के.सुधांशु एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, मुख्य वन संरक्षक धीरज पाण्डे द्वारा प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर अभियान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया गया, जिससे कार्यवाही और अधिक प्रभावी एवं समन्वित ढंग से संचालित हो सकी।

हर स्तर पर समन्वित प्रयास और ठीम के रुप में कार्य करते हुए प्रभावित क्षेत्र में 06 कैमरा ट्रैप, 02 पिंजरे, प्रेशर इम्प्रेशन पैड, एनाईडर तथा अन्य तकनीकी संसाधन स्थापित किए गए। दो विभागीय शूटरों के साथ-साथ जनपद के दो अनुभवी स्थानीय शूटर जॉय हुकिल एवं राकेश चन्द्र बड़थ्वाल को भी उच्च स्तर से अनुमति प्राप्त होने पर विभागीय टीम में शामिल किया गया। 07 से 10 दिसम्बर तक ग्राम चक्थ, चोपड़ा एवं गजल्ड क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता, पगमार्क, कैमरा ट्रैप इमेज तथा वनकर्मियों के प्रत्यक्ष अवलोकन जैसे प्रमाणों के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। उक्त अवधि में गुलदार द्वारा दो मवेशियों को क्षति पहुँचाने तथा एक व्यक्ति पर झपट्टा मारने की सूचना भी प्राप्त हुई। निरंतर ट्रैकिंग, गश्त एवं तकनीकी निगरानी के उपरान्त 10 दिसम्बर को सांय 07ः05 बजे गजल्ड-कौडला के मध्य वन विभाग की ठीम द्वारा चिन्हित गुलदार को नष्ट किया गया। इसके उपरान्त शत-प्रतिशत वैज्ञानिक पुष्टि हेतु मेडिकल एवं डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया गतिमान है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि वर्तमान में मानव-वन्यजीव संघर्ष की संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग की टीम पूर्ववत क्षेत्र में तैनात है तथा फॉक्स लाइट, साइरन, कैमरा ट्रैप निगरानी व झाड़ी कटान जैसे सभी सुरक्षा प्रबंध यथावत जारी हैं। उन्होने आश्वस्त किया है कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रखी जाएगी, जिससे जनसुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी वन प्रभाग अभिमन्यु सिंह ने बताया कि 04 दिसंबर 2025 को ग्राम गजल्ड में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात लगातार सक्रिय रहे हिंसक गुलदार को चिन्हित कर विभागीय टीम ने विशेषज्ञ शूटरों के सहयोग से 10 दिसंबर 2025 को करीब सांय 07ः05 बजे नष्ट किया गया। वन विभाग द्वारा डीएनए परीक्षण की कार्यवाही जारी है तथा क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी हैं।

WhatsApp Image 2025 12 11 At 5.18.34 PM 1024x880
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!