सपनों को दिशा देने की पहल: एकेश्वर में बालिकाओं को मिला कैरियर मार्गदर्शन

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/13 दिसंबर 2025:
बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या राजकीय इंटर कॉलेज, एकेश्वर में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से किया गया।

कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना की उद्देश्यों एवं लाभों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया तथा बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित प्रदीप नेगी ने छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप कैरियर का चयन करना चाहिए, जिससे वे भविष्य में सफलता प्राप्त कर सकें।

खंड विकास कार्यालय से सुशील कुमार ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित डाॅ. मोनिका असवाल ने चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर अवसरों की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने किशोरियों में बढ़ रही पीसीओडी समस्या, उसके कारण, लक्षण एवं समाधान पर भी विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में सुपरवाइजर शारदा रानी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं को योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सकारात्मक मार्गदर्शन, स्वस्थ जीवनशैली एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

WhatsApp Image 2025 12 13 At 10.40.38 AM 1024x770
WhatsApp Image 2025 12 13 At 10.40.39 AM 1024x768
WhatsApp Image 2025 12 13 At 10.40.39 AM 1 1024x770
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!