बहुउद्देशीय शिविर में 238 लाभार्थियों को योजनाओं का दिया गया लाभ…उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोखरी में आयोजित हुआ शिविर

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/07 जनवरी 2026:
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड खिर्सू की न्याय पंचायत पोखरी का बहुउद्देशीय शिविर ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा ने की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की इस पहल से ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो रहा है तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी शिविर एवं अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रीना नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 24 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से 238 पात्र लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही शिविर में 11 के जन्म प्रमाण पत्र, 01 प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ और 6 के परिवार रजिस्टर में संशोधन किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन मौके पर ही स्वीकार कर निस्तारित किए गए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख नितिन रावत, तहसीलदार दीपक भंडारी, सहायक खंड विकास अधिकारी विनोद रेवाड़ी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पंकज मैंदोली, एडीओ पंचायत कुंदन पुंडीर सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 01 07 At 5.19.15 PM 1 1024x572
WhatsApp Image 2026 01 07 At 5.19.15 PM 1024x768
WhatsApp Image 2026 01 07 At 5.19.16 PM 1024x644
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!