जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत सिल्वर सिटी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गयी । जिस सम्बन्ध में आई0जी0 गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देश दिये गये ।

इस खबर को शेयर करें

आज दिनांक 13.02.2026 को जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत सिल्वर सिटी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गयी । जिस सम्बन्ध में आई0जी0 गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देश दिये गये ।
उक्त घटनाक्रम में मृतक विक्रम शर्मा पुत्र अमृत लाल थाना एम0जी0एम0 जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, झारखण्ड का मूल निवासी था तथा वर्तमान में अमन विहार, सहस्त्रधारा रोड देहरादून में निवास कर रहा था ।
विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें कुछ अभियोग हत्या के भी हैं जो जमशेदपुर झारखण्ड से सम्बन्धित हैं । कई और गैंगस्टरों के साथ विक्रम शर्मा के गठजोड़ की बात भी प्रथम दृष्टया प्रकाश में आयी है, जिसके विषय में जांच की जा रही है।
उक्त घटनाक्रम के अनावरण हेतु-
1- मृतक विक्रम शर्मा की पृष्ठिभूमि के आधार पर तथ्य जुटाये जा रहे हैं । मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं ।
2- घटना के अनावरण हेतु विभिन्न टीमें गठित की गयी हैं, जो प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों में भी साक्ष्य संकलन हेतु रवाना की गयी हैं । उक्त टीमों द्वारा मृतक के परिजनों से बातचीत कर, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। घटना का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।
3- अपराध नियंत्रण हेतु परिक्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में सीओ के नेतृत्व में आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जनपद प्रभारी तथा सम्बन्धित पुलिस अधीक्षक भी भ्रमणशील रहकर चैकिंग की कार्यवाही को प्रभावशाली बनायेंगे,जिसकी मॉनिटरिंग प्रतिदिन मेरे द्वारा स्वंय की जायेगी ।
4- प्रापर्टी डीलिंग, भवन निर्माण एवं खनन आदि में कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों का सत्यापन किये जाने हेतु दिनांक 14.02.2026 से 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है ।

WhatsApp Image 2026 02 13 At 9.00.33 PM 1024x468
WhatsApp Image 2026 02 13 At 9.00.35 PM 1024x789
WhatsApp Image 2026 02 13 At 9.00.45 PM 1024x678
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!