लापरवाही पर आईजी के तेवर सख्त, अधिकारियों की जवाबदेही तय…क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए आईजी गढ़वाल ने एसएसपी देहरादून एवं जिले के राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक

इस खबर को शेयर करें

आज दिनांक 04/04/26 को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप द्वारा राजधानी में सुदृढ़ सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के बनाने हेतु एसएसपी देहरादून एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आईजी महोदय ने स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया है कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आयोजित बैठक में आईजी महोदय द्वारा राजधानी की कानून-व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व आमजन के बीच सुरक्षा का भाव बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

▪️ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

▪️रात के समय पुलिस की मौजूदगी सड़कों पर दिखनी चाहिए, ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें।

▪️मॉर्निंग/इवनिंग वॉक व स्कूल के खुलने व छुट्टी के समय लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर आमजन व बच्चों के बीच संवाद करें।

▪️संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग हेतु पॉइंट बदल बदल कर लगातार चेकिंग अभियान चलाए।

▪️सुनसान सड़कों पर चीता मोबाइल को लगातार भ्रमणशील रखें।

▪️ शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जाल को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

▪️सत्यापन अभियान को बृहद रूप से चलाया जाए, एक भी घर, गली, मोहल्ला सत्यापन से वंचित नहीं रहे।

▪️पेशेवर अपराधियों और भू-माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

▪️अवैध कारोबार में लिप्त बड़ी व्यक्तियों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

▪️देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को स्वयं फील्ड में उतरकर ड्यूटियों का निरीक्षण करने और बॉटलनेक पॉइंट्स को खत्म करने के निर्देश दिए गए।

▪️सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने और साइबर सेल को और अधिक हाई-टेक बनाने पर जोर दिया गया।

उक्त अवसर पर एसएसपी देहरादून सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 04 04 At 9.50.10 PM 1024x701
WhatsApp Image 2026 04 04 At 9.50.11 PM 1024x558
WhatsApp Image 2026 04 04 At 9.50.12 PM 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!