राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: 7 मई को 1.12 लाख से अधिक को मिलेगी एल्बेंडाजॉल..छूटे पात्र लाभार्थियों के लिए 14 मई को मॉप-अप डे निर्धारित

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/04 मई, 2026:
जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 मई 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सरकारी, अर्धसरकारी, निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,12,027 बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल खिलायी जाएगी। छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आच्छादित करने हेतु 14 मई को मॉप-अप डे निर्धारित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। विकासखंड स्तर पर दवा वितरण के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि साफ-सफाई के अभाव में बच्चों के शरीर में कृमि संक्रमण हो जाता है, जिससे खून की कमी, कुपोषण तथा शारीरिक व मानसिक विकास प्रभावित होता है। इसके कारण बच्चों में थकान, चिड़चिड़ापन एवं पढ़ाई में रुचि की कमी देखी जाती है।

उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजॉल दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे प्रतिवर्ष बच्चों को दिया जाता है, जिससे कृमि नष्ट होते हैं और स्वास्थ्य में सुधार होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा निर्धारित तिथि पर दवा अवश्य दिलवाएं, ताकि बच्चे स्वस्थ एवं कृमि मुक्त रह सकें।

WhatsApp Image 2026 05 04 At 2.53.55 PM 1 1024x768

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!