सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य जागरुकता शिविर आयोजित…अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर छात्रों को दी विधिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी 15 मई, 2026

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, पौड़ी में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को परिवार के महत्व, विधिक अधिकारों, बाल संरक्षण, साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति, शिक्षा के अधिकार तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकरण की सचिव नाज़िश कलीम ने कहा कि परिवार समाज की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, जहां बच्चों को संस्कार, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों की शिक्षा मिलती है। उन्होंने बच्चों को परिवार के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने स्वस्थ एवं सकारात्मक पारिवारिक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. शशांक उनियाल ने सामान्य स्वास्थ्य, दंत स्वास्थ्य, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की।

असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसल विनोद कुमार ने परिवार के महत्व, पारिवारिक मूल्यों और विधिक जागरूकता विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने परिवार एवं सामाजिक एकता विषय पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनजागरुकता वीडियो के माध्यम से बच्चों को बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल संरक्षण तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक जीजो पालाथिंकल, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर मैरीन, डॉ. सौम्या, अधिकार मित्र लक्ष्मी नेगी, ज्योति रावत, सोनम ममगाईं सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 05 15 At 3.22.18 PM 2 1024x682
WhatsApp Image 2026 05 15 At 3.22.18 PM 1024x682
WhatsApp Image 2026 05 15 At 3.22.19 PM 1024x682
WhatsApp Image 2026 05 15 At 3.22.18 PM 1 1024x682
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!