प्रेम संबंध को लेकर नाबालिग किशोर को चाकू मारकर हत्या, बातचीत के बहाने बुलाकर किया जानलेवा हमला,बदरपुर के मोलड़बंद इलाके में वारदात, सीने और पेट पर कई वार; एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत

इस खबर को शेयर करें

Edited by Edvin Masih, District Reporter South East Delhi 13/जुलाई 2026

नई दिल्ली, बदरपुर। राजधानी दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलड़बंद एक्सटेंशन में प्रेम संबंध को लेकर एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवती के भाई ने किशोर को बातचीत के बहाने बुलाया, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे बदरपुर थाना पुलिस को डीडी नंबर 94ए के माध्यम से मोलड़बंद स्थित पांडे मेडिकल स्टोर, गली नंबर-4, 40 फुट रोड पर चाकूबाजी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मोलड़बंद एक्सटेंशन निवासी 17 वर्षीय किशोर का एक युवती से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवती के भाई ने उसे बातचीत करने के बहाने बुलाया। किशोर अपने तीन दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों से उसकी कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने किशोर के सीने और पेट पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

IMG 5131
IMG 5129
IMG 5128
WhatsApp Image 2026 07 14 At 10.01.22 AM 1024x597
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान विवाद, PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप; पुलिस को मिली शिकायत

नई दिल्ली | 27 सितंबर 2026 | शाम तक की अपडेट दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रविवार, 27 सितंबर को सड़क निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार के लोक निर्माण…

दिल्ली के कई स्कूलों को बम धमकी वाला ईमेल, मचा हड़कंप; जांच के बाद निकला फर्जी अलर्ट

नई दिल्ली | 15–16 सितंबर 2026 दिल्ली में मंगलवार को कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!