पौड़ी जनपद के सभी विकासखंडों, तहसीलों, विद्यालयों और सरकारी संस्थानों में उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय पर्व हरेला

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी 16 जुलाई, 2026
उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुरुवार को प्रकृति, पर्यावरण और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला मुख्यालय से लेकर सभी विकासखंडों, तहसीलों, नगर निकायों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न सरकारी संस्थानों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे जनपद में उत्साहपूर्वक चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत लगभग एक लाख पौधों का रोपण किया गया।

जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, नगरपालिका अध्यक्षा हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान हिमालयी पारिस्थितिकी के लिए महत्वपूर्ण देवदार, बाँज, बुरांश, काफल तथा अंगू जैसी स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इन प्रजातियों का चयन पर्यावरणीय संतुलन, जल संरक्षण और जैव विविधता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।

हरेला महाअभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंडों, तहसीलों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, वन क्षेत्रों, अमृत सरोवरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी पौधरोपण किया गया। अभियान में छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभायी। विभिन्न विभागों द्वारा पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गयी।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हरेला हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की गहरी आस्था का प्रतीक है। आज पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति लगाए गए पौधे की देखभाल को अपना नैतिक कर्तव्य समझे।

जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान का उद्देश्य केवल पौधों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पौधों की नियमित देखभाल और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाते हुए अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी जिम्मेदारी भी निभाएं।

डीएफओ गढ़वाल ने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों, तहसीलों और विभिन्न संस्थानों में पूरे उत्साह के साथ हरेला पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष जनपद में लगभग एक लाख पौधों का रोपण किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

हरेला पर्व के अवसर पर जनपदभर में आयोजित कार्यक्रमों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को नयी मजबूती प्रदान की। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण के लिए समाज का प्रत्येक वर्ग पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ आगे आ रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, डीएफओ सिविल सोयम पवन नेगी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ रमेश चंद्र, रेडक्राॅस के जिला सचिव केसर सिंह असवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 07 16 At 12.21.51 PM 2 1024x682
WhatsApp Image 2026 07 16 At 12.21.50 PM 1024x766
WhatsApp Image 2026 07 16 At 12.21.51 PM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!