मुख्यमंत्री के निर्देशन में 23.09 करोड़ की लागत से बन रहा 150 मीटर लंबा सेतु, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी 27 /07/ 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क संपर्क एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चीला-पशुलोक मोटर मार्ग पर केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत बीन नदी पर 150 मीटर लंबे डबल लेन आरसीसी सेतु का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। लगभग 23.09 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहा यह सेतु क्षेत्र में सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

परियोजना की प्रगति पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे समय-समय पर निर्माण कार्यों की समीक्षा कर संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दे रही हैं। जिलाधिकारी के नियमित अनुश्रवण एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ रहा है।

सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा साहब सिंह सैनी ने बताया कि सेतु निर्माण का कार्य विभिन्न चरणों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में दोनों एबटमेंट (पुल के दोनों सिरों) पर कंक्रीटिंग और सिंकिंग का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। वहीं पुल के दोनों पियर (मध्य खंभों) का निर्माण भी तेजी से जारी है। पियर-1 पर कंक्रीटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि पियर-2 पर भी निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। परियोजना निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है और निर्माण कार्य लगातार गति पकड़ रहा है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को शीघ्र इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि सेतु निर्माण पूर्ण होने के बाद चीला–पशुलोक मार्ग पर आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज होगा। इससे स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होने से पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों तथा स्थानीय आर्थिक विकास को भी नयी गति मिलेगी।

WhatsApp Image 2026 07 27 At 12.04.58 PM Edited
WhatsApp Image 2026 07 27 At 12.04.57 PM 602x1024
WhatsApp Image 2026 07 27 At 12.04.56 PM 563x1024
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!