मुरादाबाद के सेंट मारिया कॉवेनेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

इस खबर को शेयर करें

मुरादाबाद। भवानीपुर रोड, अलीगंज स्थित सेंट मारिया कॉवेनेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक बी. एस. विलियम ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद विद्यालय परिसर राष्ट्रगान से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, विभिन्न राज्यों की विविध संस्कृति और परंपराओं को सुंदर नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और सभी ने उनकी जमकर सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विकास विलियम ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों और देशवासियों के बलिदान का परिणाम है। इसलिए आजादी के महत्व को समझना, देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करना और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी भाईचारे, एकता और देशप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राकेश चौधरी, दीपक कुमार, नादिर अली, सौरभ कुमार, मनप्रीत कौर, नीतू वर्मा, मेहा शर्मा, रंजना, ज्योति शर्मा, नेहा यादव, राबिया खातून, शालिनी विश्नोई, प्रीती, राखी रावत, रति शर्मा, विद्यालय डायरेक्टर विकास विलियम तथा प्रधानाचार्य साईमन मसीह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन देश के प्रति सम्मान, एकता और अखंडता की भावना के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत किया।

इस खबर को शेयर करें
  • Related Posts

    बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

    जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

    बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
    error: Content is protected !!