राष्ट्रीय एकता शिविर में कोल्हान विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने जीते पुरस्कार

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम , चाईबासा 31/10/2026

चाईबासा: हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर-2026 में कोल्हान विश्वविद्यालय, झारखंड के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतकर विश्वविद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया।राज्य प्रायोजित इस शिविर में देश के 17 राज्यों से लगभग 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर का मुख्य विषय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत – विभिन्न संस्कृतियां, एक राष्ट्र’ था। इस दौरान खेलकूद, रचनात्मक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में कोल्हान विश्वविद्यालय की प्रियंका टुडू ने लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह जेकेम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, साइंस एंड कॉमर्स, सालबनी की स्वयंसेविका हैं। महिला कॉलेज चाईबासा की ललिता पिंगुआ ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि निकोदिम हुन्ती पूर्ति ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।क्विज प्रतियोगिता में एलएनटी कॉलेज, मुजफ्फरपुर (BRABU) की ऐश्वर्या आनंद ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वहीं, अभिषेक कुमार ने सर्वश्रेष्ठ टीम के ग्रुप लीडर के रूप में विशेष उपलब्धि प्राप्त की। अभिषेक कुमार और ललिता पिंगुआ टीम रणथंभौर के सदस्य के रूप में बेस्ट टीम पुरस्कार के भी हिस्सेदार बने।इस उपलब्धि पर महिला कॉलेज चाईबासा की प्राचार्या डॉ. अंजना खलखो ने सभी विजेता स्वयंसेवकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के शिविर में पुरस्कार प्राप्त करना विश्वविद्यालय और झारखंड के लिए गर्व की बात है।

शिविर में बिहार और झारखंड के संयुक्त दल का नेतृत्व कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी एवं महिला कॉलेज चाईबासा के सहायक प्राध्यापक डॉ. अर्पित सुमन ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय शिविर युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन, तेलंगाना में होगी प्रतियोगिता पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा 31/10/2026 चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए खेल जगत से अच्छी खबर है। जिले…

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

राष्ट्रीय एकता शिविर में कोल्हान विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने जीते पुरस्कार

राष्ट्रीय एकता शिविर में कोल्हान विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने जीते पुरस्कार

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा
error: Content is protected !!