खूंटपानी में विकास योजनाओं का डीडीसी ने लिया जायजा, प्रत्येक पंचायत में 200 मजदूरों को रोजगार देने का निर्देश

इस खबर को शेयर करें

दीदी बगिया, दीदी बाड़ी और बिरसा हरित ग्राम योजना का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने पर जोर

पश्चिमी सिंहभूम , चाईबासा 02/11/2026

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सोमवार को खूंटपानी प्रखंड का क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं रोजगार सृजन से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने सबसे पहले बड़ागुंटिया पंचायत के पुटीदा गांव में संचालित दीदी बगिया का निरीक्षण किया। इसके बाद मटकोबेड़ा पंचायत भवन में आयोजित रोजगार दिवस में भाग लिया। पंचायत भवन में स्थापित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन मशीन को जल्द स्थापित कर क्रियाशील करने का निर्देश दिया।इसके बाद उन्होंने रुईडीह एवं मटकोबेड़ा पंचायत में VB-G RAM G के अंतर्गत संचालित दीदी बाड़ी, बिरसा हरित ग्राम योजना और अन्य विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान NMMS ऐप के माध्यम से मजदूरों की बेहद कम उपस्थिति दर्ज होने पर संबंधित रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं, क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की अनधिकृत अनुपस्थिति पर भी स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने प्रत्येक पंचायत में 200 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को रोजगार सृजन के लक्ष्य को गंभीरता से लेते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

नवामुंडी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आयोजित हुआ ड्राइविंग टेस्ट, सफल आवेदकों को मिलेगा लाइसेंस

पश्चिमी सिंहभूम, नवामुंडी 02/11/2026 नवामुंडी: पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सोमवार, 2 नवंबर 2026 को नवामुंडी प्रखंड कार्यालय के समीप ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए ड्राइविंग…

जरूरतमंद वाहनों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

रात और कोहरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय की पहल पश्चिमी सिंहभूम , चाईबासा 02/11/2026 चाईबासा: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के प्रति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवामुंडी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आयोजित हुआ ड्राइविंग टेस्ट, सफल आवेदकों को मिलेगा लाइसेंस

नवामुंडी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आयोजित हुआ ड्राइविंग टेस्ट, सफल आवेदकों को मिलेगा लाइसेंस

खूंटपानी में विकास योजनाओं का डीडीसी ने लिया जायजा, प्रत्येक पंचायत में 200 मजदूरों को रोजगार देने का निर्देश

खूंटपानी में विकास योजनाओं का डीडीसी ने लिया जायजा, प्रत्येक पंचायत में 200 मजदूरों को रोजगार देने का निर्देश

जरूरतमंद वाहनों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जरूरतमंद वाहनों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

राष्ट्रीय एकता शिविर में कोल्हान विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने जीते पुरस्कार

राष्ट्रीय एकता शिविर में कोल्हान विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने जीते पुरस्कार

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत
error: Content is protected !!