पश्चिमी सिंहभूम, नवामुंडी 02/11/2026
नवामुंडी: पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सोमवार, 2 नवंबर 2026 को नवामुंडी प्रखंड कार्यालय के समीप ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया गया। मोटर यान निरीक्षक की उपस्थिति में आयोजित इस टेस्ट में लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
ड्राइविंग टेस्ट में सफल होने वाले आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस जिला परिवहन कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से निर्गत किया जाएगा।जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।इस पहल का मुख्य उद्देश्य परिवहन संबंधी सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों तक आसानी से पहुंचाना तथा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को अधिक सरल और सुलभ बनाना है।







