दृष्टिबाधित आवासीय विद्यालय का मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, निर्माण की गुणवत्ता फेल

इस खबर को शेयर करें

बरेली। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निरीक्षण में दृष्टिबाधित आवासीय विद्यालय निर्माण नेकपुर पटेल विहार की गुणवत्ता फेल हो गई। डीएम ने कार्यदायी एजेंसी सिडको को ठेकेदार की अर्नेस्ट मनी जब्त करने के निर्देश दिए हैं।बुधवार को राजकीय दृष्टिवाधित आवासीय विद्यालय का बुधवार दोपहर को कमिश्रर, डीएम ने सीडीओ के साथ निरीक्षण निरीक्षण किया। विद्यालय में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी वजह से दीवारों पर सीलन थी।

डीएम ने यूपी सिडको के ठेकेदार की धरोहर राशि (अर्नेस्ट मनी) जब्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालय में रैंप बनाने और रेलिंग लगाने के लिए भी कहा है। 13 करोड की लागत से राजकीय दृष्टिबाधित आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश का तीसरा ऐसा कालेज है। इसमें कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के दृष्टिबाधित बच्चे पढ़ेंगे। विद्यालय का निर्माण करीब पूरा हो चुका है। पेंट और पुटटी हो चुकी है। इसके बावजूद दीवारों पर जबरदस्त सीलन थी।

कमिश्नर और डीएम ने जिला कारागार के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मुख्य द्वार के आसपास गंदगी देखकर सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल के मॉडल को सुगम स्थान पर रखें। कार्यदायी संस्था द्वारा बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अटल सेतु का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निर्माण कराया जाए। सेतु निगम के अधिकारी व्यवस्था बनाएं। किसी को भी आवागमन में परेशानी का सामना ना करना हो।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!