सरकार का मकसद वंचित लोगों तक है लाभ पहुंचाना

इस खबर को शेयर करें

मीरगंज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बुधवार को विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी के गांव फरिदापुर जागीर में कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का ध्येय गांव, गरीब, महिला, नौजवान और किसान को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

नरेंद्र मोदी ने 2014 में पीएम पद संभालने के साथ कहा था कि उनकी सरकार गांव, गरीब, महिलाओं, नौजवानों व किसानों को समर्पित रहेगी।सारी योजनाओं के केंद्र में भी उनका यही ध्येय है। मोदी के नेतृत्व में गांव-गरीब को ताकत मिली है। महिलाएं सशक्त हुई हैं, युवाओं को आवाज मिली है, किसानों को सहजता से आगे बढ़ने और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर आगे बढ़ने का अवसर मिला है। मोदी की गारंटी वैन उनके जीवन में एक नई आशा लेकर आई है।


जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए, जनधन खाते खोले गए,किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ मिला, पीएम आवास का लाभ मिला। परिवारों को इज्ज़त घर (शौचालय) मिले, लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। ये योजनाएं बदलते भारत की तस्वीर हैं। पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबियां वितरित की गई। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड धारकों को कार्ड दिए गए।

इस दौरान ममता गंगवार जिला पंचायत सदस्य, बीडीओ फतेहगंज (प.) शैली गोविल, एडीओ (प.) सतीश चंद्र शर्मा एडीओ कृषि ज्ञानेंद्र भास्कर, रजनीश ग्राम प्रधान, सचिव अतुल सक्सेना व छत्रपाल गंगवार आदि मौजूद।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!