बाइक से परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत

इस खबर को शेयर करें


बहेड़ी। बाइक से परीक्षा देने जा रहे बीए के छात्र को रिछा जहानाबाद मार्ग स्थित गांव मकसूदपुर के पास बुधवार सुबह ट्रक ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस की सूचना मृत छात्र के परिजनों को दी।

IMG 20240104 WA0016

छात्र की मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। छात्र की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई जिसने भी सुना वो घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा।


जानकारी के अनुसार बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी प्यारे लाल दिवाकर का 22 वर्षीय बेटा सुमित कुमार बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार सुबह घर से बाइक द्वारा रिछा स्थित एक कालेज में परीक्षा देने जा रहा था। उसकी बाइक रिछा रेलवे फाटक पार कर जैसे ही गांव मकसूदनपुर के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे धान से लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई। जबकि टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही के बाद उसे पीएम को बरेली भिजवा दिया। घटना सुबह आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। प्यारे लाल दिवाकर के 9 बच्चों में मृतक सुमित कुमार सातवें नम्बर का बेटा था।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!