सड़क, नाली और खड़ंजा खा गये कई प्रधान, लाखों रुपये की रिकवरी नोटिस जारी

इस खबर को शेयर करें

बरेली। बरेली जिले की 24 ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली और खड़ंजा के नाम पर लाखों रुपये जिले के कई प्रधान डकार गए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश के बाद सत्यापन में गांवों की हकीकत सामने आ गई। अब प्रधानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उनसे रिकवरी की जाएगी। रिकवरी न देने वाले प्रधानों को जेल भी हो सकती है। बरेली के 24 ग्राम प्रधानों से 834,377 रुपये की वसूली होगी। सात दिन में धनराशि जमा न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

साल 2010-11 की ऑडिट का निस्तारण न होने पर प्रधानों के नाम डीएम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में ईधजागीर की शमां परवीन से 8,454 रुपये, फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत खजुरिया की धनदेई से 28,309, नवाबगंज ब्लॉक के बिथरी के द्वारिका प्रसाद से 22,220, रिछौला ताराचंद की तारावती से 12,125, मिलक अलीनगर के दिलवर अली से 54,000, रसूला तालिब हुसैन की गुड्डी से 53,250, रिछौला किफायतुल्ला की यासमीन से 61,750, दुआवट के हिसामुद्दीन से 20,000, शाहपुरजी सुखसराय की शंकुतला देवी से 25,535, गेला टांडा के चंद्रसेन से 16,129, हरदुआ किफायतुल्ला की रीमावती से 74,156, प्रेमपुर मुरारपुर की मनोरमा देवी से 29,535 रुपये की वसूली लिखी हुई है।

इसी के साथ नवाबगंज ब्लॉक के सतुईया खुर्द ग्राम पंचायत के तत्कालीन प्रधान शमशुल हसन से 31,064 रुपये, कमुआ के राजेंद्र कुमार से 15,265, संतोषपुर में प्रताप सिंह से 21,105, हरहरपुर मटकली की शहजादी बानो से 97,040, भोजीपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत महेशपुर शिवसिंह के राधेश्याम से 1,57,780, अटापट्टी जनूबी के वीरपाल से 13,101, नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सतुईया कला की हीराकली से 4,330, खंजनपुर खंजनिया के जगदीश से 15,919 रुपये वसूली होनी है।

डीपीआरओ बरेली धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानों को वसूली के लिए नोटिस भेजे गए हैं। वित्तीय वर्ष 2011-12 में भोजीपुरा ब्लॉक के कलारा के प्रधान रहे सत्यपाल से 8217 रुपये, कमुआ मकरुका की नत्थो देवी से 15,143, क्यारा की बुखारा की मुन्नी देवी से 44,950 रुपये, नवाबगंज के मुड़िया तेली की चंपा देवी से 5,000 रुपये की वसूली के आदेश हुए हैं,सभी आरोपियों से सख्ती से वसूली की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!