शेरगढ़ : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

इस खबर को शेयर करें

बरेली/ शेरगढ़। ग्राम पंचायत कुंवरगढ़ा में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं।

शेरगढ़ के गांव कुंवरगढ़ा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में नगर पंचायत शेरगढ़ के चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य,मंडलाध्यक्ष ठाकुर वीरपाल सिंह,खंड विकास अधिकारी सीपी पांडेय,एडीओ एसटी अरुण कुमार वाष्र्णेय,ब्लाक तकनीकी प्रबंधक दर्शन लाल गंगवार ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा,आयुष्मान भारत योजना,उज्जवला योजना,महिला कल्याण,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,आजीविका मिशन, सहकारिता, कृषि, पीएम विश्वकर्मा आदि समेत तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया।

ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक दर्शन लाल गंगवार ने कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी देते हुए लोगों से सरकार की कृषिगत योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य ने कहा कि शासन की मंशा हर पात्र तक सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पहुंचाना है ताकि विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सके। इसके लिए गांव गांव “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का ध्येय गांव,गरीब,नौजवान तथा किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

भाजपा मंडलाध्यक्ष ठाकुर वीरपाल सिंह ने कहा कि देश की मजबूती का राज़ गांवों की तरक्की में छिपा है। देश की अधिकतर आबादी गांवों में निवास करती हैं यदि गांवों का विकास होगा तो देश तो खुद ही विकसित हो जाएगा। ऐसे में हर ग्रामीण की चौखट तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने लोगों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अजय पाल,प्रेमपाल,मकरध्वज, दिलीप कुमार उर्फ बंटी,रेवालाल, राकेश कुमार तथा डालचंद बाबूजी समेत खासी तादाद में गांव वासी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!