रामपुर गार्डन में दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, सचिन की समझदारी से गिरफ्त में चोर

इस खबर को शेयर करें

बरेली। बरेली के रामपुर गार्डन में बंद पड़ी कोठी में चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। चोर दिनदहाड़े दीवार फांदकर दुबई में रह रहे कारोबारी के घर में घुस गए लेकिन पड़ोसी युवक की जागरूकता की वजह से दोनो चोर पुलिस की गिरफ्त में है।

पड़ोस के एक युवक ने चोरों को घर में अंदर घुसते देख लिया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन करके सूचना दी। जिसके बाद तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने दोनो चोरों को रंगेहाथों धर दबोचा।


दीवार को फांदकर घर के अंदर घुसने की ये सीसीटीवी वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी रामपुर गार्डन की है। दरअसल कारोबारी पीयूष दुबई में रहकर कारोबार करते हैं। वह कुछ दिनों से दुबई में ही है और घर पर ताला पड़ा हुआ है। चोर शाम करीब 5 बजे दीवार फांदकर पीयूष के घर में घुस गए। पड़ोस के एक सचिन नाम के युवक ने चोरों को घर के अंदर घुसते देखा तो उन्होंने पहले तो चोर को आवाज दी। लेकिन चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुस गया। जिसके बाद सचिन ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर कर पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों चोरों को घेराबंदी कर कर रंगे हाथों पकड़ लिया।अगर सचिन पुलिस को फोन समय रहते फोन न करते तो शायद चोर नही पकड़े जाते। लेकिन सचिन ने एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा करते हुए पहले तो खुद ही चोरों को ललकारा और जब चोरों ने उनकी बात को नजरंदाज किया तो उन्होंने फौरन पुलिस को फोन कर दिया। अमूमन लोग ऐसा नहीं करते है और फिर सरकार और पुलिस प्रशासन को इन सबके लिए दोषी ठहराते है। लेकिन जिस तरह से सरकार और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है की वो हमारी सुरक्षा करे वैसे ही देश के हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है कि वो सचिन की तरह एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करे।

वही इस मामले में कोतवाली थाने के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा को फोन करके जानकारी लेनी चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!