श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर 14 से 22 जनवरी तक समस्त मंदिरों में आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस खबर को शेयर करें

मंदिरों में दीप प्रज्वलन/दीप दान के साथ होगा रामकथा प्रवचन,

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के क्रम में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद में दिनांक 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों एवं वाल्मीकि मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण-पाठ, भजन, कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मकर संक्रान्ति पर्व दिनांक 14 से 22 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को जनपद में भव्यपूर्ण ढंग से आयोजित कराया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि वाल्मीकि रामायण में उल्लेखित श्रीराम जी के आदर्शों, मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनमानस को इस अभियान से जोड़ा जायेगा।

इस अवसर पर मंदिरों में दीप प्रज्जवलन दीप दान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण, रामचरित्र मानस का पाठ, सुंदरकाण्ड आदि कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा। नगर निकायों में नगर संकीर्तनों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय भजन/कीर्तन मण्डलियों को सम्मिलित करते हुये नगरों में राम मंदिर रथ एवं कलश यात्राओं का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य हेतु महिला मंगल दल, युवा दल, आशा बहुएं, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, ग्राम पंचायत सहायक आदि का सहयोग लिया जायेगा, जिस हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, दरी बिछावन, ध्वनि, प्रकाश, सूक्ष्म जलपान आदि की व्यवस्था जिला, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर सुनिश्चित की जाये। आयोजन स्थलों पर सक्षम स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुये कार्यक्रम सुनिश्चित कराये जायें।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!