बरेली से दिल्ली जयपुर समेत कई शहरों में प्राइवेट बसों से माल ढोने वालों पर शिकंजा, दो फर्मो से एक करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

इस खबर को शेयर करें

बरेली। बरेली से दिल्ली, जयपुर समेत देश के अन्य शहरों को प्राइवेट बसों के जरिए माल ढोने वाली कंपनियों की जांच में एक करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। उनसे आठ लाख रुपये जमा कराए गए हैं। दोनों फर्मो को नोटिस जारी किए गए हैं।


 जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर प्राइवेट बसों के माध्यम से बरेली से जयपुर दिल्ली समेत देश के अन्य शहरों को टैक्स चोरी कर जरी व अन्य सामान बेचा जा रहा था। एडिशनल कमिश्नर जीएसटी ओपी चौबे ने बताया कि मोबाइल यूनिट ने बसों में पकड़े गए सामान और इनपुट के आधार पर सर्वश्री सोना जरी और बरकत जरी आर्ट पुराना शहर की जांच की। 11 जनवरी 2024 को एसआईबी यूनिट ने इनकी जांच पड़ताल की थी।


एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि एसआईबी के द्वारा पकड़ी गई दोनों फर्मो के अभिलेखों की जांच पड़ताल की गई। दोनों फर्मों ने कोई नियमित हिसाब किताब नहीं रखा। भारी मात्रा में खरीद और बिक्री के प्रमाण जीएसटी को मिले हैं। दोनों फर्मो के कई संदिग्ध पेपर सीज किए गए हैं। मौके पर मिले अभिलेखों के आधार पर बिक्री राजस्व चोरी के आठ लाख रुपये टैक्स के तौर पर जमा कराए गए।

इसके अलावा खरीद बिक्री के प्रपत्रों के आधार पर एक करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। दोनों फर्मो को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!