फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पकड़ी पांच करोड़ की स्मैक, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, मुंबई में करते थे सप्लाई

इस खबर को शेयर करें

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में घर में स्मैक बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने दबिश देकर दो भाइयों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच करोड़ की स्मैक, पावर और कट पाउडर बरामद किया। तस्कर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई प्रदेशों में स्मैक सप्लाई करते थे। कच्चा माल झारखंड से मंगवाते थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

IMG 20240117 WA0007

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस टीम ने मोहल्ला सराय नई बस्ती में दबिश दी। पुलिस टीम ने मोहल्ला सराय नई बस्ती निवासी नदीम उर्फ मुन्ना और उसके भाई मोहसिन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चार किलो 82 ग्राम स्मैक, एक किलो 800 ग्राम पावर पाउडर व 12 किलो 200 ग्राम कट पाउडर बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि नदीम उर्फ मुन्ना अपने घर में स्मैक बनाता था। कच्चा माल अफीम पाउडर झारखंड से मंगवाते थे। पावर पाउडर और कट पाउडर का इस्तेमाल कर डेली की शक्ल में बनाते थे। पुड़िया बनाकर पॉलीथीन में रखकर मिलक, रामपुर, काशीपुर, उत्तराखंड, दिल्ली में अपने भाई मोहसिन के सहयोग से सप्लाई करते थे।

तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि वह झारखंड में किससे स्मैक मंगवाते थे। नदीम के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज थाने में पांच मुकदमे दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंन्जय कुमार पाण्डेय, एसआई राजेश कुमार, ब्रहमपाल सिंह, सिपाही अनिल कुमार, अनुज कुमार, सलीम, अनिल कुमार, कपिल कुमार, मो इरशाद और रजत कुमार शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!