सहकारिता से समृद्धि की ओर, पौड़ी जनपद में हुई व्यापक समीक्षा…

इस खबर को शेयर करें

श्रीनगर/ 09 सितम्बर 2025:
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर आज स्टेट नोडल ऑफिसर एवं अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ल की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सहकारिता की प्रगति, बैंकिंग सुधार, ऋण वसूली, एनपीए, कंप्यूटरीकरण, नए खातों का सृजन तथा दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना सहित 12 मुख्य बिंदुओं पर गहन चर्चा एवं समीक्षा की गयी।

बैठक में जनपद पौड़ी गढ़वाल के सभी अपर जिला सहायक विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, सुपरवाइजर एवं समितियों के सचिवों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गयी।

स्टेट नोडल ऑफिसर ने स्पष्ट किया कि एक वर्ष के भीतर 20 लाख से कम मुनाफे वाली शाखाओं के प्रबंधकों पर कड़ी कार्रवाई होगी, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को सम्मानित कर एक स्तर की वेतनवृद्धि दी जाएगी।

बैठक में नैनीडांडा विकासखंड की समिति उमेठा (2.6 करोड़), काफलटांडा (2 करोड़) तथा रिखणीखाल विकासखंड की समिति बसाड़ा (39 लाख) को उत्कृष्ट लाभ अर्जित करने पर सराहना की गयी। वहीं जिन समितियों की स्थिति संतोषजनक नहीं है, उन्हें दिसंबर तक सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही कमजोर समितियों को बिजनेस डेवलपमेंट कर आर्थिक स्थिति मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा, जिला सहकारी बैंक पौड़ी के महाप्रबंधक संजय रावत,जिला उप प्रबंधक नाबार्ड हिमांक शर्मा तथा जिला सहकारी बैंक और विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


इसके अलावा श्रीनगर में सहकारिता गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। गोष्ठी में सहकार बंधुओं, अधिकारियों और सहकारिता विशेषज्ञों ने भाग लिया। साथ ही गोष्ठी में सहकारिता की उपलब्धियों और भावी संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, निवर्तमान उपाध्यक्ष राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड महावीर कुकरेती, निदेशक इफको देहरादून उमेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 09 09 At 4.35.52 PM 1024x576
WhatsApp Image 2025 09 09 At 4.35.50 PM 1024x576
WhatsApp Image 2025 09 09 At 4.35.51 PM 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!