सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का लिया जायजा….कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये निर्देश

इस खबर को शेयर करें

लैंसडाउन/09 सितम्बर, 2025; प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन पहुंच कर आगामी अक्टूबर माह में प्रस्तावित शहीद सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों के सम्बन्ध में सैन्य अधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने हिमालय दिवस के अवसर पर छावनी क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मंगलवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पौड़ी जिले के लैंसडाउन पहुंचे। यहां उन्होंने सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध और भव्यता के साथ पूरी की जाएं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 1734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन लगभग 71 बलिदानी छूट गए थे। उनके आंगन की पवित्र मिट्टी लाने के लिए दूसरे चरण की शहीद सम्मान यात्रा 22 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इसके उपरांत 05 अक्टूबर को लैंसडाउन में शहीद सैनिक सम्मान समारोह होगा, जिसमें शहीद परिवारों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले सभी बलिदानियों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में सम्मिलित की जाएगी।

इस अवसर पर गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, उप जिलाधिकारी शालिनी मौर्या, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेनि) लैन्सडौन वीपी भट्ट सहित संबंधित सैन्य अधिकारी एवं जिला प्रशासन से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 09 At 5.52.47 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 09 09 At 5.52.45 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 09 09 At 5.52.46 PM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!