भारत स्काउट गाइड ने जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर, 7 लोगों ने किया रक्तदान, 21 ने कराया पंजीकरण..17 सितम्बर से अभी तक 250 यूनिट रक्तदान

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/19 सितंबर 2025: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत विभिन्न स्थानों में ब्लड बैंक कैंप और विशेष ब्लड डोनेशन पंजीकरण अभियान आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत आज भारत स्काउट गाइड की ओर से गुरुवार को जिला अस्पताल पौड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 17 सितम्बर से अभी तक शिविरों में 250 यूनिट से ऊपर रक्त लेकर ब्लड बैंक में संग्रहित किया जा चुका है। वहीं ई-रक्तकोष पोर्टल पर रक्तदान के लिए लगभग एक हजार 50 पंजीकरण किये गये हैं। शिविर में लोगों में उत्साह के साथ ही रक्तदान के प्रति जागरुकता भी देखने को मिली।
गुरुवार को जिला अस्पताल में शिविर का शुभारंभ निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गढ़वाल मंडल डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी और जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने रक्तदान कर किया। निदेशक ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, क्योंकि इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचायी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि आपातकालीन स्थिति में रक्त की कमी न हो।
डॉ. त्रिपाठी ने स्काउट गाइड पौड़ी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को सही दिशा में प्रेरित करते हैं और लोगों में सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से न केवल दूसरों की जान बचायी जा सकती है, बल्कि यह दानदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी सिद्ध होता है।
  स्काउट गाइड के सचिव केसर सिंह असवाल ने कहा कि भारत स्काउट गाइड समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहती है। उन्होंने बताया कि आज शिविर में सात लोगों ने रक्तदान किया और 21 लोगों ने पंजीकरण कराया। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी स्काउट गाइड की ओर से ऐसे सामाजिक हित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर एएसपी अनूप काला, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल. डी. सेमवाल, सीनियर पैथोलॉजिस्ट डॉ. विकास सरनालिया सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक एवं स्काउट गाइड सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 09 19 At 4.36.02 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 09 19 At 4.36.00 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 09 19 At 4.36.01 PM 1 1024x682
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!